Sakti Rape : महिला को जान से मारने के धमकी देते हुए दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सक्ती. डभरा पुलिस ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 



दरअसल, महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी सहेली के घर कुल्बा गांव जा रही थी. वह डबरी तालाब के पहुंची थी, तभी पीछे से उसके पति का दोस्त निमोही गांव निवासी अभिमन्यु उर्फ मन्नू डनसेना महिला के पास पहुंचा और अपने माता-पिता से मिलवाने की बात कहते हुए महिला को अपने घर ले गया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

जहां सूने घर में महिला से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा.

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 366, 376, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी अभिमन्यु उर्फ मन्नू डनसेना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!