JanjgirChampa Accident : बाइक से गिरा शख्स, आई गंभीर चोट, गाय को बचाने के दौरान हुई घटना, अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के महमदपुर गांव में गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार शख्स गिर गया. घटना से बाइक सवार शख्स रामधन धीवर को गंभीर चोट आई है और उसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है.



मिली जानकारी के अनुसार, बरबसपुर गांव के रहने वाले रामधन धीवर, महमन्तपुर गांव में मड़ाई मेला देखने गया हुआ था और घर वापस लौट रहा था. तभी गाय को बचाते बचाते बाइक से गिर गया, उसे गंभीर चोट आई है. घटना के बाद उसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Durg Big News : बीकॉम फाइनल के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अंग्रेजी पेपर की परीक्षा तिथि बदली...

error: Content is protected !!