JanjgirChampa Accident : दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत, प्रधानपाठक और उनकी पत्नी को आई चोट, अस्पताल में इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के नायकटांड़ के पास दो बाइक में टक्कर हो गई है. बाइक की टक्कर से प्रधानपाठक पतिराम रात्रे और उनकी पत्नी उषा देवी को चोट आई है. घटना के बाद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुरलीडीह प्रायमरी स्कूल के प्रधानपाठक पतिराम रात्रे, तबियत खराब होने अपनी पत्नी उषा देवी को अकलतरा अस्पताल ला रहे थे और वे नायकटांड़ के पास पहुंचे थे. तभी प्रधानपाठक की बाइक को दूसरी बाइक ने ठोकर मार दी. बाइक क्रमांक CG 11 AE 5847 के चालक की लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने से प्रधान पाठक पतिराम रात्रे और उनकी पत्नी को चोट आई है और दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!