JanjgirChampa Action : धान खरीदी में मिली गड़बड़ी, हटाये गए केन्द्र प्रभारी, पटवारी के निलंबन के निर्देश, कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैध ने पामगढ़ तहसील के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पामगढ़, मेहंदी, मेऊ, लोहर्सी एवं खरौद और जॉजगीर तहसील के अंतर्गत खोखरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई गड़बड़ी मिली। अपर कलेक्टर ने निरीक्षण में अव्यवस्था तथा गड़बड़ी पाए जाने पर खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाने तथा केन्द्र में अनुपस्थित पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

 



कलेक्टर द्वारा जिले में धान खरीदी पूर्णतः पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए गए है। उनके निर्देशों के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री वैद्य ने खरौद, लोहर्सी सहित अन्य केन्द्रों को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान खरौद, लोहर्सी मे अव्यवस्था पाया गया। उनके द्वारा किसानों से क्रय किये गये धान के बोरो का भौतिक सत्यापन करने पर 1 से 3 किग्रा ज्यादा धान की खरीदी किया जाना पाया गया। पूर्व दिनों में खरीदी किये गये धान बोरो का सत्यापन/तौल कराये जाने पर 1-3 कि.ग्रा. कम पाए जाने के कारण अपर कलेक्टर श्री वैद्य ने खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके साथ ही 03 धान खरीदी केंद्र मे 16000 से 17000 क्विंटल धान खरीदी हो गई है। उन्होंने खरीदे गए धान का जल्द से जल्द उठाव कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...

साथ शेष खरीदी केंद्रो मे धान को ढकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। खरौद पटवारी को धान खरीदी केंद्र में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया गया था, किंतु वह धान खरीदी केंद्र में अनुपस्थित पाया गया। अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ को संबंधित पटवारी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...
error: Content is protected !!