JanjgirChampa Arrest : घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के राछाभाठा में घर अंदर घुसकर कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 294, 506, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिन्धुजा कश्यप ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि राछाभाठा के रहने वाले कविता कपूर, छोटा राजन कपूर एवं राज कपूर घर अंदर घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट की थी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी कविता कपूर, छोटा राजन कपूर एवं राज कपूर को राछाभाठा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!