JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने डेढ़ साल से फरार नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुलमुला के रहने वाले पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी नाबलिग लड़की को मुलमुला के सुरेश सारथी, बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं लेकर चला गया है, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Saragaon Arrest : बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुड़पार गांव का मामला, सारागांव पुलिस की कार्रवाई...

मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक सुरेश सारथी मुलमुला अपने घर आया हुआ है. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी युवक सुरेश सारथी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud FIR : मृत महिला का पंजीयन कराने और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर 1 लाख रुपये आहरण का मामला, बिर्रा पुलिस ने मृत महिला के पति और पंचायत सचिव के खिलाफ FIR दर्ज किया, कई और भी राडार में... पढ़िए डिटेल में...

error: Content is protected !!