JanjgirChampa Lady Protest : शराब दुकान को बंद कराने 65 दिनों से महिलाएं लामबंद, ना अफसर ध्यान दे रहे और ना ही सरकार, धरनास्थल पर ही महिलाओं ने मनाया है त्योहार, नारीशक्ति ने कहा, ‘शराब दुकान नहीं हटाने तक जारी रहेगा आंदोलन’

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी गांव की महिलाओं ने शराब दुकान को बंद कराने 65 दिनों से मोर्चा खोल रखा है. महिलाओं के द्वारा शराब दुकान के सामने रोज धरना दिया जाता है, जो रात 9 बजे तक चलता है. महिलाओं का कहना है कि अर्जुनी गांव से जब तक शराब दुकान को बंद नहीं की जाएगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. अहम बात यह है कि 65 दिनों के आन्दोलन के दौरान दीपावली, करवा चौथ, देवउठनी के साथ ही राज्योत्सव समेत अन्य त्योहारों को धरना स्थल में महिलाएं मनाती आ रही हैं. साथ ही, शराब भट्ठी हटाओ हवन भी किया था.

 



महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान रहने से गांव में माहौल बिगड़ेगा, बच्चे नशे की गिरफ्त में आएंगे. जिस जगह शराब दुकान खोली गई है, वह किसानों का आम रास्ता है, वहीं बगल में नाला है, जो काफी गहरा है. दूसरी ओर, 100 कदम में NH-49 है, जहां शराब दुकान होने से दुर्घटना बढ़ेगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

फिलहाल, महिलाओं का आंदोलन पिछले 65 दिनों से जारी है और दुकान में शराब का स्टॉक भी पड़ा हुआ है, जहां दीमक लगना शुरू हो गया है. शराब दुकान को हटाने अर्जुनी गांव की 50 से ज्यादा महिलाएं लामबंद हैं और उनका कहना है कि वे गांधीगिरी कर धरना दे रही हैं और शराब दुकान को बंद कराकर रहेंगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

सबसे अहम बात यह है कि महिलाओं का आंदोलन 65 दिनों से जारी है, लेकिन जिला प्रशासन के अफसरों को कोई सरोकार नहीं है. यही वजह है कि कोई भी अफसर महिलाओं से चर्चा के लिए नहीं पहुंच रहा है, फिर भी महिलाओं का हौसला नहीं डिगा है और लगातार आंदोलन कर रही हैं. महिलाओं ने सरकार से शराब दुकान को बंद करने की मांग की है और यह भी कहा है कि जब तक अर्जुनी गांव की शराब दुकान बंद नहीं होगी, तब तक धरना आंदोलन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!