JanjgirChampa Arrest : सीएम बनकर कलेक्टर को फर्जी पत्र लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद की बहाली के लिए चपरासी ने लिखा था पत्र, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, जानिए फर्जी पत्र में क्या लिखा था…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने मुख्यमंत्री बनकर कलेक्टर को फर्जी पत्र लिखने वाले आरोपी चपरासी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम डिकेश्वर साहू है, जो सक्ती जिले के लवसरा गांव का रहने वाला है.दरअसल, 2 दिन पहले कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को सीएम के लेटरपेड में पत्र लिखा गया था, जिसमें जिला मिशन संचालक ऑफिस से हटाए गए भृत्य डिकेश्वर साहू को बहाल करने लिखा गया था. पत्र के मिलने के बाद उसके लिखने के तरीक़े से फर्जी होने की आशंका जाहिर की थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

एसपी विजय अग्रवाल ने सिटी कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि भृत्य ने खुद ही पत्र लिखा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चपरासी डिकेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!