Janjgir News : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने जितेन्द्र देवांगन, 2006 में अभाविप से की थी छात्र राजनीति की शुरुआत

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर निवासी जितेंद्र देवांगन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.

 



2006 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र राजनीति आरंभ करते हुए लगातार छात्रों के हित में काम करते हुए प्रदेश सहमंत्री तक दायित्वों का निर्वहन किये व सन 2014 -15 में ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उसके पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री, प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी निर्वहन इनके द्वारा किया गया है. अभी वर्तमान में जांजगीर – नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद भी हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!