JanjgirChampa Arrest : देशी शराब की अवैध रूप से परिवहन करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने देशी शराब की अवैध रूप से परिवहन करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



दरअसल, सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति द्वारा देशी शराब की अवैध बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है, जिसकी सूचना पर सारागांव पुलिस ने दबिश दी और आरोपी रूपनारायण उर्फ चुचरु तथा नितेश कर्ष के कब्जे से 65 पाव देशी शराब एवं स्कूटी बरामद किया है.

पुलिस ने आरोपी रूपनारायण उर्फ चुचरु तथा नितेश कर्ष के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी रूपनारायण उर्फ चुचरु तथा नितेश कर्ष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!