JanjgirChampa Arrest : अकलतरा में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने अंधियारी पाठ में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी सुनील निषाद को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.



दरअसल, अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील निषाद, अंधियारी पाठ के आम जगह में तलवार लहरा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी युवक के कब्जे से तलवार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!