Champa News : चाम्पा के अलग-अलग 3 वार्डों में साढ़े 22 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने किया, नपा अध्यक्ष जय थवाईत भी रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा नगर के वार्ड नम्बर 8,9 और 20 के विकास कार्यों कुल लागत राशि रु 22.60 लाख के भूमिपूजन कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन की उपस्थिति में देवांगन मोहल्ले में सम्पन्न हुआ।

 



इस अवसर पर देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ना सिर्फ़ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है, बल्कि नगरीय क्षेत्रों में भी विकास के द्वार खोल कर जनता की अपेक्षाओं में खरा उतारने का प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में इन वार्डों में धकेता घर से समलेश्वरी मंदिर के पास तक सी सी रोड लागत रु 9.47 लाख वार्ड नम्बर20 में विजयकांत के घर से हनुमान मंदिर तक सी सी रोड लागत रु 3.55 लाख,वार्ड नम्बर बीस में ही गौरव पथ मेन रोड से सर्फ़ गली तक सी सी रोड और नाली निर्माण लागत क्रमशः रु 5.71 और रु 3.87 लाख इस प्रकार कुल राशि रु 22.60 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आचार्य जी द्वारा पूजा पाठ कर सम्पन्न हुआ.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इस अवसर पर अध्यक्ष जय थवैत उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन वार्ड पार्षद तमिंद्र देवांगन पार्षद प्रतिनिधि दिलेश्वर देवांगन,पुरशोत्तम देवांगन cmo प्रह्लाद पांडे और वार्डवासी तथा नगर पालिका के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!