JanjgirChampa Big News : पिकनिक मनाने गए 2 छात्र नदी में डूबे, 8 छात्र पहुंचे थे पिकनिक मनाने, नदी में नहाने गए 2 छात्र, गोताखोर की टीम कर कर रही तलाश, मौके पर पुलिस टीम मौजूद

जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट में पहुंचे 2 छात्र हसदेव नदी में डूब गए हैं. दोनों छात्र की तलाश गोताखोर की टीम कर रही है. मौके पर एसडीओपी और बलौदा थाना प्रभारी मौजूद हैं.दरअसल, बलौदा से 8 छात्र, देवरी गांव में पिकनिक मनाने गए थे. यहां 2 छात्र दिव्यांश कटकवार और प्रांजल देवांगन, नदी में नहाने चले गए थे. बाकी दोस्त पास में ही थे. इस बीच मौके पर मौजूद दोस्तों ने देखा कि दिव्यांश और प्रांजल, नदी में डूब रहे हैं. इस पर दोनों को बचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन दोनों छात्र डूब गए. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और फिर गोताखोर की टीम को बुलाई गई.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

फिलहाल, अभी गोताखोर की टीम के द्वारा दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है और मौके पर एसडीओपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो और बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी मौजूद हैं. घटना के बाद पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है, वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और वे सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!