JanjgirChampa Big News : CM भूपेश बघेल के नाम से कलेक्टर को मिला फर्जी पत्र, हटाए गए भृत्य को वापस लेने लिखा गया फर्जी पत्र, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा विभाग से हटाए गए भृत्य को वापस लेने लिखे गए फर्जी पत्र, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को मिला है. मुख्यमंत्री के द्वारा कलेक्टर के नाम लिखे गए फर्जी पत्र के सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और एसपी विजय अग्रवाल ने फर्जी पत्र की जांच के लिए सिटी कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

दरअसल, मुख्यमंत्री के लेटर हेड से 13 दिसम्बर को जारी पत्र में कलेक्टर को जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कार्यालय से हटाए गए भृत्य को वापस लेने की बात कही गई है. पत्र लिखने के तरीके और शब्दों को देखकर कलेक्टर को समझने में जरा भी देरी नहीं लगी कि पत्र फर्जी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

फर्जी पत्र मिलने के बाद कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने एसपी विजय अग्रवाल को अवगत कराया, जिसके बाद एसपी ने सिटी कोतवाली पुलिस को जांच के लिए निर्देशित किया है.

एसपी विजय अग्रवाल का कहना है कि फर्जी पत्र को किसने लिखा, इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है. यह गम्भीर मामला है, जिसके बाद पुलिस ने गम्भीरता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है.

error: Content is protected !!