JanjgirChampa Thief Arrest : चोरी का कबाड़ रखने वाला आरोपी युवक मुलमुला से गिरफ्तार, कबाड़ जब्त, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 बाजारपारा से चोरी का कबाड़ सामान रखने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में मुलमुला पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि मुलमुला के वार्ड नंबर 18 बाजारपारा के रहने वाले युवक चंद्रहास बंजारे ने चोरी के लोहा कबाड़ी सामान को खरीदा है और उसे अवैध रूप से छिपाकर बिक्री करने की फिराक में रखा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

इस पर मुलमुला पुलिस ने दबिश दी और युवक चंद्रहास की बाड़ी से लोहे की पाइप 25 किलो, लोहे की रॉड 50 किलो, का कांटातार 65 किलो, लोहे की पट्टी 10 किलो बरामद किया है. मामले में पूछताछ करने पर कोई वैध कागजात नहीं पेश करने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मामले में मुलमुला पुलिस ने आरोपी युवक चंद्रहास बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!