JanjgirChampa Big News : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्रधानपाठक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक को छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक मनोज पाटले के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 (क) एवं पॉक्सो एक्ट 10, 12 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुलमुला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक मनोज पटेल द्वारा छात्राओं से अश्लील बातें एवं हरकत करता है, इस पर मुलमुला पुलिस रिपोर्ट दर्ज किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक मनोज पाटले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!