JanjgirChampa Crocodile : तालाब के बाहर घूमते 6 फीट और 4 फीट के 2 मगरमछ मिले, रेस्क्यू कर क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के तालाब के बाहर घूमते 6 फीट और 4 फीट के 2 मगरमछ मिले हैं. मगरमच्छ मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने दोनों मगरमच्छों का रेस्क्यू किया और कोटमीसोनार गांव स्थित प्रदेश के पहले क्रोकोडायल पार्क में दोनों मगरमच्छ को छोड़ा गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

आपको बता दें, कोटमीसोनार गांव के तालाबों और बांध के बाहर गलियों में घूमते हुए मगरमच्छ मिलते रहता है, जिसे पकड़कर क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा जाता है. राहत की बात रही है कि गली में घूमते हुए किसी मगरमच्छ ने अब तक बच्चे या ग्रामीण को नुकसान नहीं पहुंचाया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!