JanjgirChampa Death : हार्वेस्टर की चपेट में आने से 1 साल के मासूम बच्चे की मौत, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के पहरिया गांव में घर के पीछे बाड़ी में लगी फसल को काटने पहुंची हार्वेस्टर के पास खेलते-खेलते 1 साल का मासूम आ गया. इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे मासूम हार्वेस्टर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई.

 



मिली जानकारी के अनुसार, पहरिया गांव के रहने वाले मनोज कुमार, घर के पीछे की खेत में लगी धान की फसल की कटाई के लिए हार्वेस्टर को बुलवाया था. हार्वेस्टर लेकर ड्राइवर उससे खेत पहुंचा, तभी 1 साल का मासूम चिराग केंवट, खेलते-खेलते हार्वेस्टर के पास पहुंचा और हारवेस्टर के पहिए की चपेट में आ गया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के पति की रिपोर्ट पर आरोपी हारवेस्टर ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!