JanjgirChampa Fire : किसान के खेत के धान की 6 खरही में अज्ञात बदमाशों ने लगा दी आग, किसान को हुआ काफी नुकसान, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के बालपुर गांव में किसान अमरसिंह मन्नेवार के साढ़े चार एकड़ खेत में अलग-अलग रखी 6 खरही को अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी. सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची थी, मगर खरही पूर्ण रूप से जल चुकी थी. आगजनी से किसान को बड़ा नुकसान हुआ है. किसान ने थाने में सूचना दी है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. चाम्पा पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.उल्लेखनीय है कि किसान अमरसिंह के खेत के साथ अन्य किसानों के खेतों में भी धान की खरही बड़ी-बड़ी मिंजाई के लिए रखी गई है, मगर अन्य किसानों की धान की खरही सुरक्षित है और गरीब किसान अमर सिंह मन्नेवार की सभी खरही को बदमाशों ने आग लगा दी.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, खैरताल और नेगुहडीह के रहने वाले हैं सभी आरोपी

error: Content is protected !!