JanjgirChampa Big News : एक माह से लापता व्यक्ति की कुएं में मिली लाश, मृतक शख्स के पैर में पत्थर बंधे मिले, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तनौद गांव में एक माह से लापता व्यक्ति साखीराम साहू की लाश कुएं में मिली है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले में जांच कर रही है. मृतक के पैर में पत्थर बंधे मिले हैं, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. कुएं में मिले शव को 2 दिन पुराने बताए जा रहे हैं.

 



मिली जानकारी के अनुसार, तनौद के रहने वाले व्यक्ति साखीराम साहू, एक माह से लापता था. गांव के ही सुखदेव सिंह कंवर किबबाड़ी में कुएं में उसकी लाश मिली है. मृतक साखीराम साहू के पैर में पत्थर से बंधे थे. घटना की सूचना शिवरीनारायण पुलिस को दी गई है और मामले में पुलिस जांच कर रही है. घटना के हालात के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!