JanjgirChampa News : सखी वन स्टाफ सेंटर के द्वारा महिला सशक्तिकरण और जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में सखी वन स्टाफ सेंटर द्वारा महिलाओं पर हो रही हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जहां जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिता अग्रवाल, सखी सेंटर की प्रभारी निशा खान समेत अन्य अतिथियों के द्वारा सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस दौरान कॉलेज की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया.महिला एवं बाल विकास केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार की सहायता से प्रदेश में यह सेवा संचालित की जा रही है. कॉलेज में कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य से वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार से महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा को रोका जाए, विभिन्न प्रकार हिंसा महिलाओं पर हो रही घरेलू हिंसा, लैंगिग हिंसा, बलात्कार, दहेज, ऑनर किलिंग, एसिड अटैक, टोनही के नाम पर प्रताड़ना आदि घटनाएं महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है.अधिकतर महिलाओं को जानकारी नहीं है कि उनके साथ इस प्रकार से हिंसा हो रही, इसके विरुद्ध में कैसे, किस तरह से विधिक सम्बंधी सहायता मिल सकती है और सखी वन स्टाफ सेंटर मदद कर सकती है. उन्हें जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!