JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भागकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 376 (2) ढ एवं पॉक्सो एक्ट 6 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है. इस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग लड़की की पतासाजी की. इस दौरान मुलमुला पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक हंसराज कुशवाहा भगाकर अपने घर हरारवा कला थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार ले गया है. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को आरोपी युवक के घर से बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक हंसराज कुशवाहा को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!