JanjgirChampa Politics : अमित जोगी ने बलौदा से जोगी जन अधिकार पदयात्रा शुरू की, ऋचा जोगी भी रही मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा में जोगी जन अधिकार पदयात्रा अमित जोगी और ऋचा जोगी शामिल हुई. यह पदयात्रा अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में शुरू की है, इस पदयात्रा का नेतृत्व अमित जोगी और ऋचा जोगी ने किया. बलौदा में सबसे पहले अमित जोगी और ऋचा जोगी ने सभा को सम्बोधित किया.




इस दौरान अमित जोगी ने कहा कि 6 मांगों को लेकर छग की सरकार को जगाने के लिए जनता कांग्रेस छग ( जे ) के द्वारा जोगी जन अधिकार पदयात्रा निकाली जा रही है. छग के मुख्यमंत्री बेरोजगारी, बेरोजगारी भत्ता और शराबबंदी की बात नहीं करते, बुजुर्गों की पेंशन की बात नहीं करते. छग में सभी वर्ग को ठगने का काम किया जा रहा है, जिससे लोगों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नाराजगी है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

ऋचा जोगी ने कहा कि छग में प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने चौतरफा विकास किया था. आज विकास ठहर गया है. छग में केवल भ्रष्टाचार हावी है. बेरोजगारी बढ़ी है, इस दिशा में छग की सरकार कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

error: Content is protected !!