JanjgirChampa Protest : विद्युत पोल की मरम्मत को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, 3 घन्टे बाद मामला हुआ शांत, अज्ञात वाहन ने विद्युत पोल को मारी थी ठोकर

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के जावलपुर गांव के अम्बेडकर चौके में अज्ञात वाहन द्वारा विद्युत पोल को ठोकर मारने के मामले में विद्युत पोल को ठीक करने की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतरे थे. लोगों का यह भी कहना था कि बिजली खम्भे के टूटने से टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, शार्ट सर्किट से खराब हो गए हैं.दरअसल, जवालपुर गांव के अम्बेडकर चौके में विद्युत पोल है, जिसे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी. गांव में लाइट और पानी की व्यवस्था बिगड़ गई. इससे ग्रामीणों को परेशानी हुई और ग्रामीण सड़क पर उतर गए. साथ ही, विद्युत पोल और लाइट व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे. 3 घण्टे बाद मरम्मत के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

Related posts:

error: Content is protected !!