JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पंचकुला से गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 9 सितम्बर को उनकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण करके ले गया है.

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 16.60 किमी सड़क के लिए ₹10.04 करोड़ से अधिक की मंजूरी...

इसके बाद सक्ती एसपी एमआर आहिरे के निर्देश पर चलाए गए मुस्कान अभियान के तहत नाबालिग लड़की को पंजाब के पंचकुला में आरोपी यादराम मैत्री के पास से दस्तयाब किया गया.

मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की के कथन के बाद आईपीसी की धारा 366, 376 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 04, 06 भी जोड़ी और आरोपी यादराम मैत्री को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

Related posts:

error: Content is protected !!