Sakti Thief Arrest : लोहे की पाइप की चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त पिकअप, कार, बाइक एवं गैस कटर मशीन जब्त

सक्ती. चंद्रपुर थाना क्षेत्र पुजेरीपाली गांव में लोहे की पाइप की चोरी के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, SSKSS कंपनी के सुरक्षागकर्मी अजय नायक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 20-21 दिसम्बर की दरमियानी रात अपने साथी जीवराखान सिदार के साथ सुरक्षा ड्यूटी कर कर रहा था, तभी पुजेरीपाली नहर पार के पास रखी लोहे की पाइप को कोई अज्ञात चोर गैस कटर मशीन से काटकर पीकर ने लोड कर रहा था, तभी सुरक्षा ड्यूटी कर रहे अजय नायक के द्वारा आवाज लगाने पर चोर लोहे की पाईप, पिकप वाहन, बाईक एवं गैस कटर मशीन को छोड़ कर भाग गए.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और लोहे की पाईप, पिकप वाहन, बाईक, गैस, कटर मशीन को जब्त किया था.

इसके बाद पुलिस ने रायगढ़ जिले के रहने वाले 5 आरोपी शिवा वैष्णव, भीमसेन बसंत, समीर अहमद, जय सिंह सिदार, निलेंद्र दुबे को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है. पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!