JanjgirChampa RoadBlock FIR : व्यक्ति की मौत के बाद चक्काजाम करने वाले 6 लोगों पर नामजद और अन्य के खिलाफ बलौदा थाने में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के बुड़गहन गांव में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के बाद रोड पर चक्काजाम करने वाले 6 लोगों पर नामजद और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.



नीलकुमार मिरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि 26 दिसंबर को वह नौकरी संबंधित आवश्यक कार्य के लिए हरदीबाजार-दीपका जा रहा था, जहां बुड़गहन गांव में रोड पर व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया था. इसके चलते नीलकुमार मिरी हरदीबाजार-दीपका नहीं पहुंच पाया.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में 'नारी शक्ति स्वच्छता दौड़' आयोजित हुई, धार्मिक नगरी को स्वच्छ नगर के साथ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया

इससे उसे बहुत परेशानी हुई और उसने थाने में चक्काजाम करने वाले वीरू भास्कर, कौशल डहरिया, कामोद्रा डहरिया, अविनाश भारद्वाज, रामलखन रात्रे, राजेश डहरिया एवं अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है. मामले में पुलिस ने 6 नामजद लोगों पर और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 341 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod News : ओम शांति भवन खरौद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम

error: Content is protected !!