Korba RoadBlock FIR : त्रिखुटी गांव के लोगों ने मुख्य सड़क पर बैठकर अनोखा धरना प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया था, पुलिस ने 6 नामजद और अन्य 10-12 लोगों के खिलाफ दर्ज किया FIR

कोरबा. कटघोरा से जटगा जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिंझरा एवं त्रिखुटी गांव के लोगों ने मुख्य सड़क पर बैठकर अनोखा धरना प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया था. यहां बस एजेंट कमल चौबे की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने मुस्ताक अहमद, गुलशन दास, अमिम कुरैशी, मनमोहन पण्डो, विनय नायक, उसधु चौहान एवं अन्य 10-12 लोगों पर FIR दर्ज किया है.

 



आपको बता दें कि बिंझरा गांव के पास मुख्य सड़क पर त्रिखुटी गांव के लोगों ने कलेक्टर की फ़ोटो की पूजा कर प्रदर्शन किया था और चक्काजाम कर दिया था. इससे आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हुई थी. यहां बस एजेंट कमल चौबे एवं यात्रियों की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने 6 नामजद एवं अन्य 10-12 लोगों पर FIR दर्ज कर जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, चक्काजाम करने वाले लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!