JanjgirChampa Suicide : नाबालिग लड़की ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस, लड़की के माता-पिता की भी हो चुकी है मौत

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कचन्दा गांव में अज्ञात कारण से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की रेनू भारद्वाज ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच में जुटी हुई है. मृतक नाबालिग लड़की के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कचन्दा गांव के प्यारेलाल भारद्वाज ने बताया कि उसकी 2 पोतियां घर में रहती है और उसका भाई बाहर कमाने खाने गया है. उसके माता-पिता की पहले की मृत्यु हो चुकी है. दोनों बहन अलग-अलग कमरे में रहती थी. रात में खाना खाने के बाद सो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

अज्ञात कारण से नाबालिग लडक़ी रेनू ने छत में लगे लोहे के एंगल में साड़ी से फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद परिजन सदमे में है. घटना की सूचना पुलिस दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!