Kiara Advani ने कर दी वो अनाउंसमेंट जिसका था बेसब्री से इंतजार, पर फैंस हुए निराश!. जानिए क्या है.

Kiara Advani Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी इन दिनों अपने सफल करियर का स्वाद चख रही हैं कामयाबी की ओर तेजी से बढ़ रहीं एक्ट्रेस इन दिनों खूब छाई रहती हैं. हाल ही में कियारा ने ऐलान किया था कि वो 2 दिसंबर को बड़ी अनाउंसमेंट करने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस सुपर एक्साइटेड थे. लेकिन अब जब फाइनली कियारा ने ऐलान कर दिया है तो उनके फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया इसका इजहार भी कर दिया है.

 



 

 

 

कियारा ने की ये अनाउंसमेंट
कियारा ने 2 दिसंबर को वीडियो शेयर कर एक लाइफस्टाइल ब्रैंड को लॉन्च किया और उस ब्रैंड की खासियत भी बताई. ये वीडियो देख उनके फैंस काफी निराश हो गए. दरअसल उन्हें लगा था कि वो या तो बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगी या फिर अपनी शादी की डेट अनाउंस कर देंगी. लेकिन दोनों में से कुछ भी नहीं हुआ जिससे उनके चाहनेवाले काफी निराश हो गए. एक यूजर ने लिखा – मुझे लगा था कि सिद्धार्थ कियारा की शादी को लेकर कुछ होगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया-हमें लगा था कि सिद्धार्थ संग अपनी सीक्रेट सिलेशनशिप को लेकर वो बात करेंगीं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

 

देखिए..

https://www.instagram.com/p/CjhiUSUIZNe/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

 

 

 

3 सालों से डेट कर रहे हैं सिद्धार्थ-कियारा
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे को 3 सालों से डेट कर रहे हैं. दोनों ने जब शेहशाह फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तभी से इनकी नजदीकियों की चर्चा होने लगी थी. लेकिन दोनों हमेशा ही अपने प्यार को खारिज करते रहे. फिल्म की रिलीज के दौरान भी इसे लेकर खूब सवाल पूछे गए लेकिन दोनों ने एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया. इसके बाद दोनों जब भी मिलते तो छिप-छिप कर ही मिलते. आखिरकार उनका प्यार दुनिया के सामने आ ही गया. कियारा को अक्सर सिद्धार्थ के घर पर ही स्पॉट किया जाने लगा. अब दोनों का प्यार जगजाहिर हो चुका है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!