National Farmer Day : बहेराडीह में 2 दिवसीय ‘किसान महोत्सव’ 23 दिसम्बर से, किसानों का होगा सम्मान, वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू के नाम पर होगा देश के पहले ‘किसान स्कूल’ का नामकरण, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के जैविक ग्राम बहेराडीह में 23 दिसम्बर से राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर 2 दिवसीय ‘किसान महोत्सव’ मनाया जाएगा. इस दौरान किसानों द्वारा संचालित देश के पहले ‘किसान स्कूल’ का नामकरण वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू के नाम पर किया जाएगा और किसान स्कूल का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा. यहां किसान महोत्सव में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों का सम्मान भी किया जाएगा. साथ ही, कृषि प्रदर्शनी और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा.

 



23 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे किसान महोत्सव का शुभारम्भ छग गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुंदर दास करेंगे. समारोह में छग शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, छग ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा, पामगढ़ विधायक इंदू बंजारे समेत अन्य क्षेत्रीय और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक एवं प्रगतिशील कृषक दीनदयाल यादव ने बताया कि 2 दिवसीय किसान महोत्सव की तैयारी वृहद स्तर पर की गई है. 23 दिसम्बर को पहले दिन देश के पहले किसान स्कूल का नामकरण वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू के नाम पर किया जाएगा. साथ ही, किसान महोत्सव में किसानों का सम्मान भी होगा, वहीं लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

दूसरे दिन, 24 दिसम्बर को स्थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी. फिर विशेष कार्य करने वाले किसानों का सम्मान किया जाएगा. साथ ही, कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण किया जाएगा और पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी. उन्होंने बताया कि 2 दिवसीय किसान महोत्सव को लेकर जिले के किसानों में काफी उत्साह है. आयोजन में छग के कई जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों से भी किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!