JanjgirChampa Suicide : युवक ने की फांसी लगाकर खुदकुशी, मौके पहुंची पुलिस, जांच जारी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद गांव में 24 वर्षीय युवक करण गोंड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है. 1 माह पहले ही करण गोंड़ की पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो चुकी है.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि बछौद गांव निवासी करण गोड़ की फांसी लगाने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को नीचे उतरवाया. इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मामले में पुलिस द्वारा परिजन और आस-पास के लोगों का बयान लिया गया है. बयान में पता चला है कि 1 माह पहले करण गोंड़ की पत्नी का प्रसव के दौरान मौत हो चुकी है. इसके चलते करण गोड़ परेशान और गुमशुम रहता था और पत्नी के गम में खुदकुशी कर की है. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!