JanjgirChampa News : बहेराडीह में तीन दिवसीय ‘किसान महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे डॉ. महंत, 23 दिसंबर को मनाए जाएंगे अंतर्राष्ट्रीय किसान दिवस, देश का पहला ‘किसान स्कूल’ है बहेराडीह में

जांजगीर-चाम्पा. जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में 23 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय किसान दिवस मनाये जायेंगे। इस अवसर पर मॉडल गौठान बहेराडीह में 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक तीन दिवसीय किसान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। 23 दिसंबर को दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत किसान महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

 



महोत्सव में शामिल होने के लिए जिले के प्रगतिशील किसानों ने 1 दिसंबर को रायपुर स्थित स्पीकर हॉउस में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से मुलाक़ात की। मुलाक़ात करने वालों में रेस्टोरेंशन फाउंडेशन के सीईओ जे बस्वराज, हमर संगवारी किसान उत्पादक कंपनी के डायरेक्टर रामाधार देवांगन, किसान स्कुल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, प्रीतम चौहान, रामाधार, शिवदयाल यादव, राजकुमारी यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

किसानों ने बताया कि तीन दिवसीय किसान महोत्सव में किसानों, बिहान के स्व सहायता समूह की महिलाओ तथा स्कूली बच्चे द्वारा क़ृषि आधारित सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। आपको बता दें, देश का पहला ‘किसान स्कूल’ बहेराडीह में है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!