Sakti : 1 पाव शराब के एवज में रिक्शा चालक से 17 हजार वसूली का मामला, एक माह बाद भी नहीं हो सकी मामले की जांच, उठे सवाल, ‘क्या दोषियों को बचाने की हो रही कोशिश’

सक्ती. सक्ती में 1 पाव शराब के एवज में रिक्शा चालक से 17 हजार वसूली के मामले में 1 माह बाद भी जांच पूरी नहीं हुई है. एसपी ने डीएसपी अंजली गुप्ता को जांच के निर्देश दिए थे. अभी तक जांच नहीं होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोषी लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है ? इस मामले के तूल पकड़ने के बाद आरक्षक किशोर साहू को लाइन अटैच किया गया था, लेकिन बाद इस मामले में आगे कार्रवाई नहीं हो सकी है. एडिशनल एसपी गायत्री सिंह ने डीएसपी द्वारा जांच करने और प्रतिवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara Death : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा

दरअसल, रिक्शा चालक जयप्रकाश रात्रे ने घर में पीने के लिए 1 पाव शराब रखी थी, जिसके बाद सक्ती थाने के आरक्षक किशोर साहू और अन्य आरक्षक उसके घर पहुंचे थे और रिक्शा चालक को पकड़कर थाने ले गए थे. थाने में उसे डेढ़-दो घन्टे बिठाया गया, फिर टीआई का नाम लेकर 17 हजार रुपये की मांग की गई और 17 हजार मिलने पर रिक्शा चालक को छोड़ा गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

इसकी शिकायत रिक्शा चालक जयप्रकाश रात्रे ने एसपी से की थी, लेकिन एसपी ने कार्रवाई नहीं की और जब मीडिया में मामले ने तूल पकड़ा तो आरक्षक किशोर साहू को लाइन अटैच किया गया था. साथ ही, डीएसपी अंजली गुप्ता को जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन इस मामले की जांच 1 माह बाद भी नहीं हो सकी है.

error: Content is protected !!