JanjgirChampa Big News : अकलतरा से दुष्कर्म का आरोपी फरार, तलाश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा से दुष्कर्म का आरोपी महावीर कंवर फरार हो गया है. कोर्ट से जेल वारंट बनने के बाद पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार हो गया. आरोपी, एक साल से स्थायी वारंटी था, जिसे अकलतरा पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया था, लेकिन जेल वारंट बनने के बाद तैनात 3 पुलिसकर्मी और 1 नगर सैनिक को चकमा देकर पुलिस कस्टडी से भाग गया. आरोपी के भागने के बाद पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में लगी है, लेकिन फरार दुष्कर्म का आरोपी महावीर कंवर, पुलिस के हाथ नहीं लग सका है. पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!