Janjgir Big News : धान खरीदी सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त, सोमवार से सभी कर्मचारी लौटेंगे ड्यूटी पर, कलेक्टर जन्मेजय महोबे को संघ ने सौंपा पत्र, धान खरीदी व्यवस्था कल से सुचारू रूप से होगी संचालित, जिले में बनाए गए हैं 129 धान खरीदी केंद्र

जांजगीर-चांपा. जिले में सहकारी समिति कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के समक्ष उपस्थित होकर लिखित में हड़ताल समाप्त करने का निर्णय सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों के हित और प्रशासनिक पहल पर और किसानों के हित को देखते हुए हड़ताल स्वेच्छा से वापस ली गई है।

 



संघ की ओर से दी गई लिखित सूचना के अनुसार, सभी कर्मचारी सोमवार से अपने-अपने खरीदी केंद्रों में नियमित रूप से कार्यभार संभालेंगे। इससे जिले में धान खरीदी की सभी गतिविधियाँ फिर से सुचारू रूप से संचालित होंगी।
हड़ताल के दौरान भी प्रशासन ने समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की थी। ग्राम पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा नव-प्रशिक्षित ऑपरेटर इन सभी को खरीदी केंद्रों पर तैनात कर खरीदी प्रक्रिया को निरंतर जारी रखा गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

इससे किसानों को बड़े संकट से राहत मिली और खरीदी का काम बाधित नहीं होने दिया गया। समिति प्रबंधक संघ ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। हड़ताल खत्म होने से धान खरीदी केंद्रों में आने वाले दिनों में पूर्ण क्षमता के साथ खरीदी कार्य संचालित होगा। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने होगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!