Sakti News : 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स से गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है.



दरअसल, डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की फरसवानी गांव का एक शख्स महुआ शराब रखा हुआ है और बिक्री हेतु खेत के रास्ते रवाना हुआ है.

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी मिश्री बंजारे को पकड़ा पुलिस ने आरोपी मिश्री बंजारे को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) (क) के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Champa-Seoni News : बिहान की महिलाएं सीख रही दरी से तसर कपड़ा बनाने की कला, सिवनी में 45 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!