Sakti News : युवा कांग्रेस सक्ती के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने धान खरीदी का शुभारंभ किया, बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे

सक्ती. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव के सहकारी समिति केंद्र में मां अन्नपूर्णा देवी, छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया. इस दौरान बालेश्वर साहू ने किसानों को शुभकामनाएं दी. यहां बालेश्वर साहू ने फीता काटकर मंडी में प्रथम दिवस पर किसान रामकृष्ण साहू का धान खरीदकर धान मंडी में धान खरीदी का शुभारंभ किया.इस दौरान बालेश्वर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार 26 सौ 40 रूपये में किसानों के धान की खरीदी कर रही है. कांग्रेस सरकार की पहल पर किसानों को उनके धान का सही मूल्य मिल रहा है. उन्होंने कहा कि देश में छग पहला राज्य है, जहां किसानों को प्रति क्विंटल 26 सौ 40 रुपये धान का मूल्य दिया जा रहा है. साथ ही, गोठान में माध्यम से किसानों को जैविक खाद भी आसानी से उपलब्ध हो रहा है.इस मौके पर घिवरा गांव की सरपंच दुलौरीन बाई भारद्वाज, सरपंच प्रतिनिधि घुनारूराम भारद्वाज, मनोज गुप्ता, चिंताराम कश्यप, राजू भारद्वाज, शिवा भारद्वाज, लक्ष्मण साहू, रविशंकर तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं गांव के ग्रामीण उपस्थित थे.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!