Sakti News : किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त करने में किसानों हो रही असुविधा को लेकर चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र

सक्ती. चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने केंद्र सरकार की योजना किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को राशि प्राप्त करने में हो रही असुविधा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.

 



संयोगिता सिंह जूदेव ने पत्र में लिखा है की योजना के तहत फर्जी किसानों को भी लाभ मिलने लगा था, जिससे कारण किसानों का केवाईसी कराया गया था. केवाईसी कराने के बाद भी अधिकांश किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल पा रही है. कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा किसानों के खसरा एवं रकबा नंबर अंकित किये जाने की कार्रवाई की जा रही है, जिसकी गति बहुत धीमी है. कृषि कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा इसमें रुचि नहीं ली जा रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भी नहीं चाह रही है कि किसानों को इसका लाभ मिले, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के किसानों को पिछले 1 साल से किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल पा रही हैं, जिससे किसान दुःखी एवं हतोत्साहित हैं. छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अविलंब प्रधानमंत्री सम्मान निधि प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!