Sakti News : शॉर्ट सर्किट से धान की फसल में लगी आग, किसान की फसल जलकर खाक, मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचे कोई अधिकारी-कर्मचारी

सक्ती. हसौद क्षेत्र के तुमीडीह गांव में शॉर्ट सर्किट से खेत में धान की फसल में आग लग गई, जिससे किसानों की धान की फसल जलकर खाक हो गई. फसल जल जाने से किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. आगजनी से पूरे साल भर की मेहनत किसानों की जलकर खाक हो गई. मौके पर तहसीलदार को अवगत कराया गया, परंतु तहसीलदार और राजस्व विभाग का जिम्मेदार कोई भी अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल पर जांच के लिए नहीं पहुंचे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

यहां अधिकारियों की बड़ी लापरवाही दिखाई दे रही है. किसानों की सुध लेने का भी वक्त अधिकारियों के पास नहीं है. किसान ने मुआवजा देने की गुहार लगाई है. दूसरी ओर, विद्युत मंडल की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि बिजली तार लटके हुए थे, जिसे ठीक नहीं किया गया था, जिसके बाद तार में स्पार्किंग हुई और खेत की फसल में आग लग गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!