ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर के विद्यार्थियों ने किया क्रोकोडायल पार्क का भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर के कक्षा नर्सरी से तीसरी के विद्यार्थियों ने क्रोकोडायल पार्क कोटमीसोनार का भ्रमण किया। सर्वप्रथम बच्चों को पार्क में बिठाकर प्रार्थना कराया गया तत्पश्चात उनको नास्ता कराया गया और उसके बाद बच्चों को भ्रमण कराया गया । जहां बच्चों ने मगरमच्छ देखे और पार्क मे विद्यार्थियों ने झूला झूले एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

स्कूल के तरफ से बच्चों को चिप्स तथा बिस्कुट प्रदान किया गया । विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर अनेक प्रकार के खेल खेले । बच्चें नई जगह पे आकर बहुत खुश हुए तथा अपने सहपाठियों के साथ मजा किये।

आज के भ्रमण में विद्यालय के प्रभारी शिक्षक अंजु चतुर्वेदी, भिष्मिता साहू, लक्ष्मी राठौर, सुदिप्ता चक्रवर्ती, सृष्टि शर्मा, अविनाश गढ़ेवाल, शीतल राठौर, सरिता प्रधान, सना इस्लाम, स्मृति आदित्य, नेहा अग्रवाल व सीमा पांडेय, आया दीदी एवं सहायक कर्मचारी बच्चों के देखरेख के लिए तटस्थ्य रहे। भ्रमण के दौरान बच्चें अपने बस सफर के उत्साह में मग्न रहे। शाला के इस प्रयास से बच्चों में प्राकृतिक संसाधनों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ। प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह एवं विद्यालय के निदेशक आलोक अग्रवाल के मार्गदर्शन में भ्रमण सम्पन्न हुआ।

error: Content is protected !!