Vicky Kaushal And Katrina Kaif: ऐसा क्या हुआ विक्की-कैटरीना की लाइफ में, हो गया 10 से 12 करोड़ का नुकसान. जानिए…

Katrina Kaif Ad: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को साल भर होने वाला है. पिछले साल नौ दिसंबर को दोनों ने शादी की थी और वे बॉलीवुड के सबसे रईस जोड़ों में गिने जाते हैं. फोर्ब्स इंडिया की 2019 की लिस्ट में दोनों टॉप 100 में शामिल थे. एक अनुमान के मुताबिक दोनों की कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये के करीब है. उनके पास बंगले, फ्लैट और कारों के काफिले समेत कई कीमती संपत्ति है. लेकिन पिछले हफ्ते दोनों को झटका देने वाली खबरें आई. जिसका नतीजा है कि उन्हें साल में 10 से 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

 



 

 

 

 

विक्की की जगह आए विजय
असल में पिछले एक हफ्ते में विक्की और कैटरीना के हाथों से दो ऐसे ब्रांड निकल गए जिन्हें वे प्रमोट किया करते थे. मीडिया में सुर्खियां हैं कि एक बड़े सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड ने विक्की कौशल को हटा कर साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा को अपना नया ब्रांड अंबेसडर बनाने का फैसला किया है. इस साल बॉलीवुड में लॉन्च हुए विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर भले ही फ्लॉप रही परंतु फिल्म के जबर्दस्त प्रमोशन में उन्हें प्रचार बहुत मिला. खास तौर पर युवाओं में उनकी पहचान बनी. ऐसे में इस ब्रांड को लग रहा है कि देवरकोंडा को साइन करके एक साथ वह नॉर्थ और साउथ में फायदा उठा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

 

 

कैटरीना की जगह ली कियारा ने
एंडोर्समेंट से जुड़ी ऐसी ही बुरी खबर कैटरीना कैफ के लिए आई जब पता चला कि एक फ्रूट जूस ब्रांड ने उनकी जगह एक नई हीरोइन को अपना चेहरा बनाने का फैसला किया है. खबर है कि बीते तीन-चार साल में कबीर सिंह से लेकर भूल भुलैया 2 तक धूम मचाने वाली कियारा आडवाणी को कैटरीना की जगह इस फ्रूट जूस ब्रांड ने अपना चेहरा बनाया है. डील साइन हो चुकी है. विज्ञापन शूट होना है. इसके बाद कंपनी कियारा के नाम का अनाउंसमेंट करेगी. मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि कैटरीना की इस ब्रांड के साथ वार्षिक डील छह से सात करोड़ रुपये की थी, जबकि विक्की कौशल को सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड से साल के चार से पांच करोड़ रुपये मिल रहे थे. ऐसे में संयुक्त रूप कैटरीना-विक्की को इन एंडोर्समेंट से 10 से 12 करोड़ रुपये की कमाई हो रही थी. अब ये ब्रांड हाथ से निकलने पर उन्हें यह नुकसान उठाना पड़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!