Champa Arrest : 6 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी अलग-अलग जगह से गिरफ्तार, गांजा परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त, चांपा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने 6 किलो गांजा के साथ 2 आरोपियों को चांपा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है और गांजा परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली एक शख्स गांजा की बिक्री हेतु सिवनी कोरबा को रवाना हुआ है.

इसके बाद, चांपा पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार रेलवे ओवर ब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी शांत साहू को 5 किलो गांजा के साथ पकड़ा.

इसे भी पढ़े -  CG Naxal Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका… अब इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार लेकर पहुंचे SP के सामने

इसी प्रकार घठोली चौक के पास कोसमंदा निवासी योगेश कुमार कश्यप के पास 1 किलो 100ग्राम ग्राम गांजा के साथ पकड़ा और उसके पास से भी बाइक को जब्त किया है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 20-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!