छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 जनवरी को अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विस्तार से पढ़िए…

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 जनवरी को अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11.55 बजे पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर जिले की तहसील तिल्दा के ग्राम- रायखेड़ा जाएंगे और वहां पर दोपहर 12.20 बजे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 77 वां वार्षिक राज अधिवेशन 2023 में शामिल होंगे। श्री बघेल, दोपहर 1.30 बजे बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भालुकोन्हा पहुंचेंगे और वहां सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे। श्री बघेल, अपरान्ह 3 बजे बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम भालुकोन्हा पहुंचकर मंदिर दर्शन करेंगे और वहां से 3.45 बजे भिलाई-3 के थाना ग्राउंड परिसर हेलीपेड पहुंचेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!