Sakti News : डभरा पहुंचे CM भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, कई घोषणाएं की, बोनस और जाति जनगणना के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

सक्ती. जिले के डभरा पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 करोड़ 46 लाख रुपए के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण किया. साथ ही, 141 करोड़ 58 लाख रुपये के 152 विकास कार्यों का भूमिपूजन कर आमसभा को संबोधित किया. यहां सीएम ने चंद्रपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मालखरौदा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है.

 



इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव मौजूद थे..

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

यहां सीएम भूपेश बघेल ने जातिगत जनगणना पर PM पर पलटवार किया है. जातिगत जनगणना से प्रधानमंत्री को क्या तकलीफ़ है, जातिगत जनगणना से जानकारी सामने आएगी, राज्य और केंद्र सरकार को योजना बनाने में आसानी होगी. प्रधानमंत्री हठधर्मिता पर अड़े हुए हैं.

धान खरीदी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि रमन सिंह के कार्यकाल के 2 साल का बोनस बाकी है, मैंने पत्र लिखा है मोदी सरकार को, हमें बोनस देने की अनुमति दे, मैं छत्तीसगढ़ के किसानों को 4000 करोड रुपए बोनस दे देता हूं, मोदी सरकार किसान विरोधी है, इसलिए हमें बोनस देने की अनुमति नहीं दे रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!