छत्तीसगढ़ : दो सिंचाई योजनाओं के लिए 7.11 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की दो विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 7 करोड़ 11 लाख 1 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 440 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

 



गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के खुदरी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में शेष सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 90 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 360 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड-गौरेला अंतर्गत जोगीसार एनीकट योजना के कार्य के लिए 3 करोड़ 20 लाख 51 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!