JanjgirNews : कन्हाईबंद के दिव्यांग जोड़े को इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासों से निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख रुपए की सहायता राशि हुई प्राप्त

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से ग्राम कन्हाईबंद के एक दिव्यांग जोड़े को निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख रूपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निशक्तजन विवाह योजना के तहत एक दिव्यांग व्यक्ति को विवाह पश्चात 50 हजार की सहायता राशि प्राप्त होती है।

 



ग्राम कन्हाईबंद मे रवि यादव और किरण यादव के विवाह पश्चात आशीर्वाद देने पहुंचे इंजीनियर रवि पाण्डेय को ज्ञात हुआ कि नव विवाहित जोड़ी दोनो दिव्यांग है तो उन्होने शासन की योजना का लाभ लेने कहा।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

ग्राम सरपंच एकता रजनीकांत तिवारी ने विधिवत प्रक्रिया कराया और अंततः दिव्यांग जोड़ी को शासन की 1 लाख की सहायता प्राप्त हुई। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक टी.पी. भावे, सरपंच प्रतिनिधि रजनीकांत तिवारी, पूर्व सरपंच प्रभाकर तिवारी, काशी प्रसाद राठौर, अनिकेत तिवारी, श्रवण यादव, अरूण बरेठ मौजूद थे।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!