JanjgirChampa Arrest Jail : टोनही कहकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी, पति, सास और ससुर गिरफ्तार, दहेज के लिए भी करते थे प्रताड़ित, भेजे गए जेल, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के सिंघरीपारा में टोनही कहकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी, पति, सास, ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. महिला को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता था.

 



दरअसल, महिला ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 18 फरवरी 2022 में सिंघरीपारा के रहने वाले अन्नू मलिक ओग्रे से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए और टोनही हो कहकर प्रताड़ित करते थे. साथ ही, पीड़िता महिला को ससुराल वाले घर से निकाल दिए थे. इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर में काउंसलिग भी हुई, लेकिन पति-पत्नी के बीच समझौता नहीं हुआ.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 A, 34 और टोनही प्रताड़ना अधिनियम 04-05 के तहत मामला दर्ज किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति अन्नु मालिक ओग्रे, ससुर राजेन्द्र ओग्रे और सास तानुला ओग्रे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!