Champa Arrest : शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले 2 आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है, और दोनो आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, CSEB कॉलोनी निवासी सौरभ नायडू ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था. इसी दौरान कालेश्वर उर्फ चिंगारू साहू एवं अविनाश महंत सौरभ नायडू के पास जाकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था. पैसे नहीं देने पर सौरभ नायडू से मारपीट की. मारपीट से सौरभ नायडू को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

जिस पर पुलिस आरोपी कालेश्वर उर्फ चिंगारू साहू और अविनाश महंत के खिलाफ IPC की धारा 327, और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी कालेश्वर उर्फ चिंगारू और अविनाश महंत को गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!