Janjgir-Sakti Big News : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का हाथ कटा, सिर पर भी आई गंभीर चोट, सक्ती जिले के केरीबन्धा फाटक के पास हुई घटना, जिला अस्पताल जांजगीर से बिलासपुर रेफर

जांजगीर-सक्ती. सक्ती और झारीडीह के बीच केरीबन्धा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का हाथ कटा गया है और उसके सिर पर गंभीर चोट आई है. घटना के बाद उसे जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.



मिली जानकारी के अनुसार, परसदाखुर्द गांव के रहने वाला अक्तिराम केंवट, ट्रेन की चपेट में आ गया. इसके बाद स्थानीय लोगों और 108 एम्बुलेन्स की मदद उसे सक्ती के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिर परिजन ने उसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

बाद में, हालत गंभीर होने की वजह से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. ट्रेन की चपेट में आने से अक्तिराम केंवट का एक हाथ कट गया है और सिर पर गंभीर चोट आई है. फिलहाल, उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!